Sunday 15 October 2017

समाज अधिकार कल्याण पार्टी की हुयी अहम बैठक: निक्का सिंह और समुन्दर सिंह को बनाए गया हिमाचल व् पंजाब का संगठन मंत्री

By 121 News

Chandigarh 15th October:-  समाज अधिकार कल्याण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शम्भू बेनर्जी व चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश के इंचार्ज एडवोकेट दान बहादुर ने पार्टी की चंडीगढ़ इकाई का विस्तार करते हुए पार्टी के अन्य पदधिकारियों के नामो की घोषणा की। वही पार्टी की आज हुयी बैठक में हिमाचल प्रदेश के लिए निक्का सिंह को संगठन मंत्री और पंजाब के लिए समुन्दर सिंह को संगठन मंत्री नियुक्त किये जाने की घोषणा भी की गयी। बैठक के दौरान ही हिमाचल विधानसभा चुनावों सहित कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

पार्टी के खरड़ स्थित मुख्य कार्यालय मैं बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए शम्भू बेनर्जी और एडवोकेट दान बहादुर ने बताया कि इस पार्टी का मुख्य उद्देश्य समाज के अधिकारों की रक्षा करना है। उन्होंने इस मौके कहा कि पार्टी द्वारा पार्टी की आज एक अहम बैठक बुलाई गई थी। जिसमे हिमाचल प्रदेश और पंजाब के संगठन मंत्री के लिए नियुक्त किये गए नामो की घोषणा की गयी है और इसके अलावा चंडीगढ़ इकाई के प्रधान एडवोकेट दान बहादुर ने चंडीगढ़ यूनिट का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों के नामो की घोषणा की है।

इसके अलावा और कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई है। दान बहादुर ने नामों की घोषणा करते हुए बताया कि केदार नाथ यादव को चंडीगढ़ इकाई का उपाध्यक्ष, बी के शर्मा को जनरल सेक्रेटरी, विनोद चंदेल को लीगल एडवाइजर, उमेश शर्मा को प्रेस सेक्रेटरी, सरवन कुमार को वार्ड नंबर 26 प्रेजिडेंट, अमर नाथ को सचिव, राजकुमार को केशियर और रागिनी जी को लेडी ओर्गनइजर नियुक्त किया गया है ।

No comments:

Post a Comment