Tuesday 30 August 2016

तीसरी चंडीगढ़ गदा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता धूमधाम से सम्पन्न

By 121 News

Chandigarh 30th August:- तीसरी चंडीगढ़ स्टेट गदा खेल चैम्पियनशिप 2016-17 आज सैक्टर 7 स्थित सी एल अग्रवाल डी वी माडल स्कूल मे धूमधाम से सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ चंडीगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव रविंद्र तलवार ने दीप प्रज्वलित करके किया। रविंद्र तलवार ने अपने संबोधन में कहा कि गदा की लड़ाई हमारे रामायण और महाभारत काल की याद दिलाती है। उन्होंने कहा कि गदा एक प्राचीन युद्ध की कला है जो कि युद्ध में जीत हासिल करने के लिए लड़ी जाती थी। परंतु आधुनिक काल में यह कला विलुप्त सी हो गई है, हमें अपनी इस धरोहर को पुन:जाग्रत करने की आवश्यकता है उन्होंने गदा खेल महासंघ भारत के सभी पदाधिकारियों को इस कला को खेल के रूप में पुनर्जीवित करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकार को भी अपने प्राचीन खेलों को बढ़ावा देना चाहिए। इस प्रतियोगिता में चंडीगढ़ के विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने अपनी गदा खेल कला का प्रदर्शन किया।

हिंदुस्तान स्काउट गाइड चंडीगढ़ के सचिव विनोद कुमार शर्मा ने इस प्रतियोगिता की अध्यक्षता की। चंडीगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के वित्त सचिव महा सिंह, प्रिंसीपल बी आर गुप्ता, एन के ठाकुर विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित थे।

प्रिंसीपल सुनीता रान्याल ने विजेताऔ को पदक प्रदान किए। गदा खेल के फाउंडर चित्रेंदर कुमार ने बताया कि 2011 से वे अपने सहयोगियों के साथ गदा खेल को लोकप्रिय बनाने के लिए जिला, राज्य राष्ट्रीय स्तर पर गदा खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करवा रहे हैं।

इस मौके पर संयोजक कल्याण शर्मा, मंजीत सिंह, नजरूल इस्लाम, वरिन्द्र पाहवा, तरसेम कुमार, भूपिंदर कुमार, सिमरनजीत कौर आकाश कोंडल, मुस्कान, स्नेहा, प्रिंस दुबे, अमित मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment